एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन अब मई के पहले सप्ताह में जारी होगा। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिस जारी कर यह महत्वपूर्ण सूचना दी। एसएससी कैलेंडर के मुताबिक केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में जीडी कांस्टेबलों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 25 मार्च को जारी होना था लेकिन कुछ वजहों से यह जारी नहीं हो सका। कैलेंडर के मुताबिक एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 02 अगस्त 2021 से 25 अगस्त 2021 के बीच होना है। हालांकि एग्जाम शेड्यूल को लेकर डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए इंडियन तिब्बत सीमा पुलिस, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, सशस्त्र सीमा बल, स्पेशल सुरक्षा बल, नेशनल इंस्टीविगेशन एजेंसी, असम राइफल सहित अन्य फोर्स में भर्ती की जाएगी।
पिछली बार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत 55000 भर्तियां निकाली गई थी।
No comments:
Post a Comment